
'Cash for Vote' पर मुंबई के होटल में घिरे BJP नेता विनोद तावड़े, हंगामे के बीच बोले- आरोप निराधार
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने (Cash for Vote) के संगीन आरोप लगे हैं. उन्हें मुंबई के होटल में विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया है. BVA के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर यहां बांटने के लिए आए थे. हालांकि, तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने (Cash for Vote) के संगीन आरोप लगे हैं. उन्हें मुंबई के होटल में विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया है. BVA के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर यहां बांटने के लिए आए थे. हालांकि, तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं.
विरोधियों ने पूरे विवांता होटल को इस समय सील कर दिया है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बता दें कि इस इलाके में BVA की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े वोटिंग के लिए नकदी बांटने आए थे. इस बीच कई पुलिस अधिकारी भी होटल पहुंच गए हैं. विवांता होटल में BVA के कार्यकर्ता जमा होते जा रहे हैं.
इस बवाल के बीच बहुजन विकास अघाड़ी के चीफ हितेंद्र ठाकुर होटल पहुंच गए हैं. उनके साथ उनके बेटे क्षितिज ठाकुर भी हैं. बता दें कि दोनों ही वसई और नालासोपारा से मौजूदा विधायक हैं.
बता दें कि नालासोपारा की सीट से हितेंद्र ठाकुर के बेटे क्षितिज ठाकुर चुनावी मैदान में हैं. हितेंद्र का आरोप है कि विनोद तावड़े 5 करोड़ के साथ यहां पर आए थे. उनके पास से दो डायरियां बरामद हुई हैं.
इस बीच शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे का इस घटना पर बयान आया है. उन्होंने कहा,'मैं जब मां तुलजाभवानी के दर्शन के लिए आ रहा था, तब मेरा बैग चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चेक किया. हालांकि, उन्हें कुछ नहीं मिला. अब पता चला है कि विनोद तावड़े के बैग से पैसे मिले हैं. कल भी अनिल देशमुख के उपर जो हमला हुआ, तो पत्थर कहां से आए इसकी जांच किसे करनी चाहिए थी? मैं मां तुलजाभवानी से प्रार्थना करता हूं कि इस भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार को राज्य से खत्म किया जाए.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









