
Cancelled Trains List Today: ट्रेन से करना है सफर तो देख लें कैंसिल लिस्ट, रेलवे ने आज रद्द कर दीं ये 310 गाड़ियां
AajTak
Railway Cancelled Trains List: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर सुबह 8 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, आज (बुधवार) यानी 1 मार्च 2023 को 310 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द (Full Cancelled) कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें.
Cancelled Trains Today: भारतीय रेल को आम लोगों की लाइफलाइन कहा जाता है. लोग रोजमर्रा की दिनचर्या से लेकर लंबे सफर तक के लिए रेलवे का सहारा लेते हैं. इसी कड़ी में रेलवे की सेवाओं में कोई भी फेरबदल हो तो यात्रियों पर इसका बड़ा असर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा हर दिन रेलवे की प्रभावित सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा करता है. रेलवे ने आज यानी 1 मार्च को भी रेलवे ने कैंसिल या डायवर्ट की गई ट्रेनों की जानकारी अपडेट कर दी है.
रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर सुबह 8 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, आज (बुधवार) यानी 1 मार्च 2023 को 310 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द (Full Cancelled) कर दिया गया है, जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल (Partially Cancelled) किया गया है. वहीं, 49 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट (Diverted Trains) और 25 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है.
इन ट्रेनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत देशभर के विभिन्न राज्यों की पैसेंजर ट्रेनें, एक्सप्रेस गाड़ियां और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं. ऐसे में ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
बता दें कि हर रोज हजारों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) डेवलेपमेंट कार्य भी करता रहता है. जिसकी वजह से कई बार ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी करना पड़ता हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अपनी आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ के जरिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी भी अपडेट करता है.
Full Cancelled Trains: रेलवे ने आज रद्द कर दीं ये ट्रेनें
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








