
Bulandshahr Gang Rape: पीड़िता के पिता ने की SIT जांच की मांग, कोर्ट में याचिका
AajTak
बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची की गैंगरेप कर हत्या वाले मामले में SIT जांच की मांग की गई है. ये मांग भी कोर्ट के सामने पीड़ित लड़की के पिता ने उठाई है. उनका कहना है कि अब तक निष्पक्ष जांच की कोई संभावना नहीं दिखी है
बुलंदशहर में हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़िता लडकी के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 16 साल की पीड़िता के पिता ने रिट याचिका दाखिल कर कोर्ट की निगरानी में इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से एसआईटी बनाकर जांच कराने की मांग की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










