
Budget 2024: Nirmala Sitharaman ने पेश किया बजट, X पर Funny 'Memes' की बाढ़
AajTak
इस दौरान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर #Budget2024 काफी ट्रेंड करने लगा. बजट 2024 ऐसे वक्त में आया है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश किया. जब वो भाषण दे रही थीं, तभी लोगों ने बजट को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स भी शेयर किए हैं.
लोग एक करदाता होने नाते अपने लिए होने वाली घोषणाओं का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर #Budget2024 काफी ट्रेंड करने लगा.
बजट 2024 ऐसे वक्त में आया है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है. अब भारत का लक्ष्य आत्मनिर्भरता और 'आत्मनिर्भर' अर्थव्यवस्था है. बजट का ये वक्त इसलिए भी अहम है क्योंकि इसी साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में ये सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था. लोगों को सरकार से कई उम्मीदें थीं. इस बजट में करदाताओं को कोई नई छूट नहीं दी गई है.
जब इनकम टैक्स में बदलाव नहीं होने के बारे में लोगों को पता चला, तो उन्हें इससे मायूसी होने लगी. जिसका इजहार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए किया है.
मतलब ये कि इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. वहीं स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बाढ़ जी गई है.
जहां लोग टैक्स में कोई नई छूट नहीं मिलने से दुखी थे, वहीं वो लक्षद्वीप को लेकर हुई घोषणा से खुश दिखाई दिए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












