
Buddha Purnima 2025: कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानें स्नान दान व पूजा का शुभ मुहूर्त
AajTak
Buddha Purnima 2025: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने गौतम बुद्ध के रूप में 9वां अवतार लिया था. इसलिए इस दिन को बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस साल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी. आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त.
Buddha Purnima 2025: वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन को बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने, दान, पूजा और व्रत का विधान होता है. इस साल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी.
बुद्ध पूर्णिमा कब है?
इस साल बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को है. दरअसल पंचाग के मुताबिक वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई शाम 06:55 पर होगी और 12 मई शाम 07:22 पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए 12 मई को ही बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी.
इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे कि इस दिन का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाएगा. बुद्ध पूर्णिमा पर वरीयान और रवि योग रहेगा. वरीयान योग रातभर रहेगा, तो वहीं रवि योग सुबह 5:32 से अगले दिन सुबह 6:12 तक रहेगा. इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर भद्रावास योग भी रहेगा, जो सुबह 09:14 तक रहेगा. इस समय भद्रा का वास पाताल पर रहेगा.
भगवान बुद्ध कौन थे?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने गौतम बुद्ध के रूप में 9वां अवतार लिया था. गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व कपिलवस्तु के लुंबिनी में हुआ था. उनके पिता का नाम शुद्धोधन था, जो शाक्य गण के मुखिया थे. उनकी माता का नाम मायादेवी था. भगवान बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था. गौतम बुद्ध का 16 साल की उम्र में दंडपाणि शाक्य की कन्या यशोधरा के साथ विवाह हुआ था. इनके पुत्र का नाम राहुल था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












