
BTS बैंड की शोहरत से अनजान थे जाकिर, 35 मिनट साथ बैठे मगर पहचाना तक नहीं
AajTak
कॉमेडियन जाकिर खान ने अपनी साउथ कोरिया की उस ट्रिप का जिक्र किया जब वो पॉपुलर म्यूजिक बैंड BTS को पहचानने से चूक गए. हालांकि जब उन्हें इस बात को बाकी लोगों के साथ शेयर किया, तब हर कोई हैरान रह गया.
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अपनी लाजवाब कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं. उनके रिलेटेबल जोक्स सभी को हंसाने का काम करते हैं. अब जाकिर ने अपने साथ हुआ एक ऐसा वाकया शेयर किया है जिसे सुनकर शायद कुछ लोगों के होश उड़ सकते हैं. कॉमेडियन ने बताया है कि वो एक बार पॉपुलर कोरियन म्यूजिक बैंड BTS को पहचानने से चूक गए थे.
आखिर कैसे BTS बैंड को नहीं पहचान पाए जाकिर खान?
BTS एक ऐसा म्यूजिक बैंड है जिसके सातों मेंबर्स की पॉपुलैरिटी इंडिया समेत कई देशों में है. उनके गाने खासतौर पर लड़कियों को दीवाना बना देते हैं. उन्हें लाखों-करोड़ों लोग जानते हैं. लेकिन इंडिया के पॉपुलर कॉमेडियन जाकिर खान उन्हें नहीं पहचान पाए. जबकि वो एक ही कमरे में उनके साथ करीब 30-45 मिनट तक मौजूद थे.
जाकिर ने लल्लनटॉप संग बातचीत में बताया, 'मैं एक बार कोरिया गया था और वहां एक बहुत पॉपुलर म्यूजिक बैंड है जिसका नाम BTS है. मुझे पता था कि BTS नाम का एक बैंड है और मुझे यह भी पता था कि वो लोग बहुत मशहूर हैं. और संयोग से मैं एक इवेंट के लिए वहां गया था जहां मुझे एक बहुत बड़े सेलिब्रिटी का इंटरव्यू करना था, और वो बैंड भी उसी सेलिब्रिटी से मिलने वहां मौजूद था.'
BTS बैंड को क्या समझ बैठे थे जाकिर?
जाकिर आगे बताते हैं कि वो जिस सेलिब्रिटी का इंटरव्यू लेने वाले थे, उसके लिए वो इवेंट में लेट पहुंचे. जिसके कारण उन्हें BTS के मेंबर्स के साथ रुकना पड़ा. हालांकि इस दौरान उन्हें बिल्कुल नहीं समझ आया कि वो जिन लोगों के साथ रुके हैं वो BTS बैंड ग्रुप के मेंबर्स हैं. जाकिर अपनी बातों में ये भी बताते हैं कि वो BTS के मेबर्स को कुछ और समझ बैठे थे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












