
BSP सांसद दानिश अली कोरोना पॉजिटिव, कल तक संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल
AajTak
कोरोना वायरस का संक्रमण संसद तक भी पहुंच गया है. बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है. चिंता की बात ये है कि दानिश अली कल तक की संसद की कार्यवाही में शामिल थे. ऐसे में दूसरे सांसदों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है.
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच अब एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. कोरोना का संक्रमण देश की संसद तक पहुंच गया है. बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं. चिंता की बात ये है कि वो कल तक संसद की कार्यवाही में भी शामिल हुए थे. ऐसे में बाकी दूसरे सांसदों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है. दानिश अली ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने के बावजूद वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने और आइसोलेट होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि फिलहाल उनमें हल्के लक्षण हैं. Despite being fully vaccinated, today, I tested positive for #COVID19. Yesterday, I attended Parliament also. I request all those who came in my contact to get tested and isolate themselves. I am having mild symptoms and hope to recover soon. @loksabhaspeaker @LokSabhaSectt

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










