
BPSC बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती, जानें कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी
AajTak
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2023 से शुरू होंगे और 12 जुलाई तक चलेंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में बंपर शिक्षक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन (Bihar Teacher Recruitment 2023 Notification) जारी किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में कुल 1,70, 461 शिक्षकों की भर्ती करेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के युवाओं के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है.
कब शुरू होंगे आवेदन? बिहार शिक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2023 से शुरू होंगे और 12 जुलाई तक चलेंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
शिक्षक भर्ती परीक्षा कब होगी? भर्ती परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी. रिजल्ट दिसंबर में जारी किया जा सकता है और नियुक्ति साल के अंत तक होने की उम्मीद है. भर्ती परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी आवेदकों को एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. योग्य आवेदकों का चयन ऑब्जेटिप टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार करेगा.
भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा और सैलरी की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सिलेबस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस एससीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होगा. माध्यमिक विद्यालयों की भर्ती परीक्षा का सिलेबस मूल रूप से एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित है. यानी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक नियुक्ति के लिए एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित सवाल ही पूछे जाएंगे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






