
Bomb Blast In Ukraine: यूक्रेन की राजधानी में बड़ा धमाका, देखें विध्वंस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
AajTak
रूस के हमले यूक्रेन पर लगातार जारी हैं. लगभग पूरे यूक्रेन पर रुक-रुककर बमबारी हो रही है. ज्यादातर शहर तबाह हो चुके हैं, जो बचे हैं वहां से भी लोग अब भाग रहे हैं. हर तरफ विनाश नजर आ रहा है. ऊंची इमारतें जमींदोज हो गयीं हैं, मलबे में बदल गयीं हैं. यूक्रेन से आ रही तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. डरे हुए लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं या जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़ा धमाका हुआ है. इसमें कई इमारतों को नुकसान हुआ है. कीव एयरपोर्ट के पास ये धमाका हुआ है जिससे पूरा शहर ही दहल गया. देखें विध्वंस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें इस वीडियो में.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











