
Bollywood Stories: Salman Khan ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के लिए 15 रुपए में कटवाए थे बाल, सूरज बड़जात्या भी गए थे साथ में
ABP News
आपके फेवरेट स्टार सलमान खान ने मात्र 15 रुपए में ‘मैंने प्यार किया’ मूवी के लिए बाल कटाए थे. उनके साथ फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या भी गए थे जो बाल कैसे कटेंगे ये बता रहे थे.
Salman Khan ‘Maine Pyar Kiya’: बॉलिवुड के सितारों के लिए उनके लुक्स बहुत इंपॉर्टेंट होते हैं. वे कैसा दिखते हैं, कैसे कपड़े पहनते हैं, उनके बाल कैसे कटे हैं सबकुछ बहुत ध्यान से देखा जाता है. और हो भी क्यों न यहां से जो फैशन चलता है वह पूरे देश के युवाओ को अपनी गिरफ्त में ले लेता है. हर कोई अपने फेवरेट स्टार को कॉपी करना चाहता है. जाहिर सी बात है स्टार्स भी इस बात को समझते हैं और अपने मेकअप, कपड़ों, एक्सेसरीज और ओवरऑल लुक पर बहुत पैसा खर्च करते हैं. पर क्या आप मानेंगे कि सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ मूवी के लिए केवल 15 रुपए में बाल कटाए थे और रातों-रात स्टार बन गए. उस समय न जाने कितने युवा सलमान खान जैसी हेयरस्टाइल रखने लगे थे.More Related News













