
Board Exams 2021: कोरोना संकट के बीच इस राज्य में अगले हफ्ते शुरू होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम
AajTak
Board Exam 2021: राज्य के शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश ने स्पष्ट किया कि इंटरमीडिएट परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना सावधानियों के साथ बोर्ड परीक्षाएं 05 मई से ही आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने एग्जाम एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं.
Board Exam 2021: महामारी के बीच आंध्र प्रदेश में अगले हफ्ते से 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. इस मसले पर अब राजनीति तेज होती जा रही है. सरकार तय शेड्यूल पर ही एग्जाम कराने पर अड़ी है जबकि छात्र, अभिभावक और विपक्ष के नेता परीक्षा स्थगित या रद्द करने की मांग पर अड़े हैं. TDP के महासचिव और एमएलसी नारा लोकेश ने गुरुवार को सवाल उठाया कि वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार Covid-19 की दूसरी लहर के खतरे के मद्देनजर अगर कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर सकती है तो बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित क्यों नहीं कर सकती. लोकेश ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या उनके मंत्रिमंडल के 30 मंत्रियों का जीवन लाखों छात्रों के जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण है. लोकेश ने कहा, "मंत्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कैबिनेट मीटिंग रखने की गुंजाइश होगी, लेकिन हजारों परीक्षा केंद्रों पर लाखों छात्रों के लिए ऐसा करना मुश्किल होगा." उन्होंने परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की सरकार के छात्रों और अभिभावकों की व्यापक अपील के बावजूद अपने निर्णय पर अड़े रहने को अनुचित बताया. उन्होंने यह भी कहा कि CM रेड्डी ने हाल ही में उपचुनाव के समय अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कोरोनोवायरस खतरे के कारणों का हवाला देते हुए तिरुपति में अपनी जनसभा रद्द कर दी थी. मगर लाखों छात्रों को परीक्षा देने के लिए बाध्य कर रहे हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












