
BMW कार, 15 KG मेफेड्रोन और 32 करोड़ कीमत... ठाणे पुलिस ने किया बडे़ ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. क्राइम ब्रांच ने नासिक-ठाणे हाईवे पर फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दो कारों से 15 किलो से अधिक मेफेड्रोन बरामद किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 31.8 करोड़ रुपए आंकी गई है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. क्राइम ब्रांच ने नासिक-ठाणे हाईवे पर फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दो कारों से 15 किलो से अधिक मेफेड्रोन बरामद किया.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 31.8 करोड़ रुपए आंकी गई है. कार्रवाई में दो ऐसे आरोपियों को पकड़ा गया, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह खेप मुंबई और ठाणे में खपाई जानी थी. क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवंडी बाईपास रोड के रंजनोली क्षेत्र में ड्रग्स की बड़ी डिलीवरी होने वाली है.
इसके बाद पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई. 9 अगस्त को टीम ने नासिक-ठाणे हाईवे पर रंजनोली के पास जाल बिछाया और कुछ देर में वहां दो संदिग्ध गाड़ियां पहुंचीं.
चोरी की कार को चला रहा था ड्रग्स तस्कर
दोनों गाड़ियों की तलाशी में पुलिस को चौंकाने वाली ड्रग्स की खेफ मिली. पहली कार में सवार तनवीर अहमद कमर अहमद अंसारी (23), निवासी मुंब्रा, से 11.7 किलो मेफेड्रोन बरामद हुआ.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










