
BMW एक्सीडेंट: 19 KM दूर अस्पताल क्यों ले गए? देखें 'शंखनाद'
AajTak
दिल्ली में एक बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के एक डिप्टी सेक्रेटरी की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय गाड़ी गगनप्रीत चला रही थी और कार में कुल पांच लोग मौजूद थे. हादसे के बाद घायल नवजोत और उनकी पत्नी को 19 किलोमीटर दूर एक छोटे अस्पताल में ले जाया गया, जबकि घटनास्थल के पास कई बड़े अस्पताल थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










