
BMC में BJP की रितु तावड़े होंगी मेयर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद
AajTak
मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद के लिए बीजेपी ने गहतकोपर की पार्षद रितु तावड़े को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं डिप्टी मेयर पद पर शिंदे शिवसेना की ओर से संजय घाडी का नाम सामने आया है. महायुति गठबंधन के इस फैसले को बीएमसी में संतुलन और विकास एजेंडा आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने गहतकोपर की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. समिति नेता अमित साटम ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद उनके नाम पर मुहर लगी. तावड़े तीन बार गहतकोपर से पार्षद चुनी जा चुकी हैं और शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से बीएमसी की व्यवस्था और मजबूत होगी.
रितु तावड़े लंबे समय से स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रही हैं. पूर्वी मुंबई के विकास, स्कूलों की बेहतरी और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर उनका काम प्रमुखता से सामने आता रहा है. गहतकोपर क्षेत्र में लगातार चुनावी सफलता ने उन्हें एक मजबूत स्थानीय चेहरा बनाया है.
यह भी पढ़ें: BMC में शिंदे का 'पावर गेम', NCP के दोनों गुटों के पार्षदों ने थामा शिवसेना का हाथ
महायुति गठबंधन के तहत बीजेपी का यह फैसला मेयर पद पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
दूसरी ओर डिप्टी मेयर पद को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का दावा बरकरार है. दहिसर के पार्षद संजय घाडी इस पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. लगभग 1.25 साल के कार्यकाल में उनसे बीएमसी के प्रशासनिक कामकाज को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव: हार के बाद अपनों पर बरसे BJP विधायक, पार्टी नेतृत्व से की 'भीतरघात' की शिकायत

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











