
BJP MP List: भाजपा के 195 नामों में एक मुस्लिम उम्मीदवार, जानिए कौन हैं मल्लपुरम से चुनाव लड़ने वाले अब्दुल सलाम
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इसमें केरल से एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम को टिकट दी गई है. वह मलप्पुरम से चुनाव लड़ेंगे. जानिए केरल में किस लोकसभा सीट पर किसे टिकट मिली है…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इसमें से सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से टिकट दिया गया है. इस सूची में केरल से 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. जानिए केरल में किस लोकसभा सीट पर किसे टिकट मिली…
भाजपा की पहली सूची में कासरगोड से एमएल अश्विनी, कन्नूर से सी रघुनाथ, वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण, कोजिक्कोड से एमटी रमेश, मलप्पुरम डॉ. अब्दुल सलाम, पोन्नानी से निवेदिता सुब्रमण्यन, पलक्कड़ से सी कृष्णकुमार, त्रिशूर से सुरेश गोपी, अलपुझा से शोभा सुरेंद्र, पत्तनमतिहट्टा से अनिल के. एंटनी, अट्टिंगल से वी. मुरलीधरन और तिरुवनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर को टिकट मिला है.
यह भी पढ़ें- BJP MP List: विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया उम्मीदवार… प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटा
रिटायर्ड वाइस चांसलर हैं अब्दुल सलाम
डॉ. अब्दुल सलाम बीजेपी के सदस्य हैं और तिरूर से आते हैं. साल 2021में 68 साल के अब्दुल सलाम ने 135 मेमोम (केरल) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. वह कालीकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर थे. वह साल 2011 से लेकर 2015 तक वहां के वाइस चांसलर थे.
उस वक्त उनका नामांकन यूडीएफ ने किया था, जिस पर कांग्रेस की पकड़ है. जब उन्हें वीसी बनाया गया था, उस वक्त टीचर्स और स्टूडेंट्स यूनियन उनके अंगेस्ट थे. डॉक्टर अब्दुल सलाम स्टूडेंट पॉलिटिक्स के खिलाफ थे और वह चाहते थे कि उस पर बैन लगाया जाए. हालांकि, इस पद से रिटायर होने के बाद वह साल 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे. माई नेता डॉट इनफो के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ 47 लाख रुपये है. उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










