
BJP Meeting In Hyderabad: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का दूसरा दिन आज, पीएम मोदी के संबोधन पर होंगी निगाहें
AajTak
BJP Meeting In Hyderabad: हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है. आज पीएम मोदी बैठक को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव भी आज पेश किया जाएगा.
BJP Meeting In Hyderabad: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को संबोधित करेंगे. लिहाजा सभी की निगाहें पीएम के संबोधन और पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव पर होंगी.
एजेंसी के मुताबिक बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे. इस प्रस्ताव का समर्थन भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा समर्थन किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलेंगे.
जानकारी के मुताबिक राजनीतिक प्रस्ताव एक विजन डॉक्यूमेंट है, जिसे आज पारित किया जाएगा. साथ ही कई राज्यों में राजनीतिक हिंसा और सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयासों में विपक्षी दलों के बड़े एजेंडे और इसे कैसे दूर किया जाए, इस पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने पार्टी कैडर के लिए दिया जाने वाला भाषण होगा. अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के साथ-साथ जमीनी स्तर से जुड़े रहने के बारे में सुझाव दे सकते हैं.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां 35000 से अधिक लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है.
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, स्मृति ईरानी समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक के एजेंडे में पार्टी का विस्तार, 2024 का आम चुनाव और पार्टी की नई नीतियों पर चर्चा करना शामिल है. इसके साथ ही ये भी चर्चा होगी कि ऐसे कौन से क्षेत्र हैं पार्टी के अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने की जरूरत है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










