
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बवाल, कर्नाटक के शिवमोग्गा में दर्ज हुई FIR
AajTak
शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. प्रज्ञा ठाकुर, लोकसभा में भोपाल का प्रतिनिधित्व करती हैं औरर उनके ऊपर आईपीसी की धाराओं - 153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर बुधवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में उनके कथित अभद्र भाषा को लेकर मामला दर्ज किया गया. शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. प्रज्ञा ठाकुर, लोकसभा में भोपाल का प्रतिनिधित्व करती हैं औरर उनके ऊपर आईपीसी की धाराओं - 153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
रविवार को शिवमोग्गा में हिंदू जागरण वेदिके के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए, प्रज्ञा ठाकुर ने समुदाय से अपने चाकुओं को तेज रखने का आह्वान किया था. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, 'अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू, धारदार रखो. पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए, आत्मरक्षा का अधिकार सबका है. अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है.'
'वो कुछ करते तो लव जिहाद करते हैं'
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, 'उनके यहां जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं. अगर वे प्यार करते हैं तो भी उसमें जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है.'
उन्होंने आगे कहा था,‘संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी. तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो. अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ.’
प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज बता दें कि विवादास्पद विधायक के खिलाफ यह इस मामले में एक और FIR है. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले और तहसीन पूनावाला द्वारा दो शिकायतें भी दर्ज कराई जा चुकी हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








