
‘BJP सांसद पर हमले के दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करो, नहीं तो...', ममता सरकार को बंगाल गवर्नर का अल्टीमेटम
AajTak
उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में राहत कार्यों के दौरान बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था. दोनों नेताओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यही देरी अब राज्यपाल के हस्तक्षेप की वजह बनी है.
पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है. अब इस घटना पर राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है.
राज्यपाल ने कहा है कि राज्य सरकार के पास केवल 24 घंटे का समय है. इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी करनी होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे संविधान के दायरे में उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल करने को बाध्य होंगे.
राज्यपाल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में जनप्रतिनिधियों पर हमला बेहद गंभीर मामला है. यह कानून-व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है. राज्य सरकार को 24 घंटे का समय दिया गया है. अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो मुझे संविधान के तहत उपलब्ध अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा.”
नागराकाटा की घटना बनी वजह
बता दें कि सोमवार को उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में राहत कार्यों के दौरान बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था. दोनों नेताओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










