
BJP विधायक की सभा में दिखा लॉरेंस बिश्नोई का बैनर, CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
AajTak
नासिक के सिडको में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर की सभा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बैनर नजर आया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे गंभीरता से लिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. अब अंबाड़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि यह बैनर एक नाबालिग लड़के ने लगाया था.
नासिक के सिडको इलाके में हिंदू विराट सभा का आयोजन किया गया था. यह सभा पहलगाम आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में रखी गई थी. इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे.
सभा के दौरान अचानक वहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक बड़ा बैनर नजर आया. बैनर दिखते ही हड़कंप मच गया. इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने विधायक पडलकर से चर्चा की है और उन्हें पुलिस को पूरी जानकारी देने को कहा है.
हिंदू विराट सभा में लॉरेंस बिश्नोई का पोस्टर
फडणवीस ने स्पष्ट किया कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में नासिक के अंबाड़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार यह बैनर एक नाबालिग लड़के ने लगाया था. पुलिस ने फोटो के जरिए दहशत फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है. जांच जारी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









