
BJP मंडल अध्यक्ष को SDM ने घंटों कराया इंतजार, नहीं की मुलाकात, कमिश्नर तक पहुंचा मामला
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में BJP मंडल अध्यक्ष गौशाला का निरीक्षण करने के बाद शिकायत लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे थे. काफी समय तक इंतजार के बाद भी जब SDM ने मुलाकात नहीं की तो मंडल अध्यक्ष भड़क गए. उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नर से कर दी. अब इस मामले में एसडीएम को फटकार पड़ गई है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में BJP मंडल अध्यक्ष ने जिले के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कान्हा गौशाला के निरीक्षण के बाद BJP मंडल अध्यक्ष अतर्रा SDM से मिलने गए थे. कई घंटों इंतजार के बाद उन्हें वहां से वापस आना पड़ा. मंडल अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान पहुंचे कमिश्नर से SDM की शिकायत की है. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गौशाला में अनियमितता के बारे में अवगत कराने के लिए एसडीएम के पास गए थे, लेकिन उन्होंने मुलाकात करना भी उचित नहीं समझा.
शिकायत के बाद कमिश्नर ने SDM को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी. कमिश्नर ने एसडीएम से कहा कि आपको शासन ने जनप्रतिनिधियों और जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए पोस्ट किया है. यदि आप मुलाकात नहीं करेंगे तो फिर आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आपको मुलाकात करनी ही पड़ेगी. इधर, नाराज BJP मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे गौशाला में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत CM योगी से करेंगे.
BJP मंडल अध्यक्ष वेद निराला ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से कान्हा गौशाला अतर्रा में भूसा चारे की समस्या थी. पशु भी मर रहे हैं. उन्होंने निरीक्षण कर वीडियो भी बनाए हैं. शिकायत लेकर वे BJP टीम के साथ नगर पालिका के प्रशासक SDM अतर्रा विकास यादव के पहुंचे थे, लेकिन एक घंटे तक इंतजार करवाने के बाद भी उन्होंने मुलाकात नहीं की. शिकायत भी नहीं सुनी, जिससे वे भड़क गए.
गौशाला का वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर ने किया निरीक्षण
मंडल अध्यक्ष ने वीडियो लखनऊ के जिम्मेदार BJP पदाधिकारियों को भेज दिया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इसके बाद 20 अगस्त को कमिश्नर कान्हा गौशाला के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे. इसके बाद SDM विकास यादव और ईओ राम सिंह को हिदायत दी.
वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अनुराग पटेल ने सीडीओ को जांच के लिए भेजा. सीडीओ के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में सीधे तौर ईओ, डॉक्टर और SDM दोषी हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









