
BJP ने अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, पार्टी विरोधी बयानों के बाद एक्शन
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है. पार्टी विरोधी बयानों के बाद जेपी नड्डा के निर्देश पर हाजरा पर एक्शन लिया गया है. ये कार्रवाई उस समय हुई, जब अमित शाह और जेपी नड्डा कोलकाता दौरे पर थे.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हाजरा के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में अनुपम हाजरा ने जो पार्टी विरोधी बयान दिए थे, उसी की वजह से ये कार्रवाई हुई है. हाजरा पर एक्शन तब लिया गया, जब गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता दौरे पर थे.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नोटिस जारी करते हुए लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से पदमुक्त किया जाता है. ये सूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी.”
कोलकाता दौरे पर थे अमित शाह-नड्डा
बंगाल में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी नेताओं से बैठक के बाद अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री के पद से हटा दिया गया. इससे पहले अनुपम हाजरा को मिली केंद्रीय सुरक्षा भी कुछ दिन पहले हटा ली गई थी.
2014 में टीएमसी से बने थे सांसद
अनुपम हाजरा 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी की टिकट पर लड़े थे और बोलपुर सीट से सांसद चुने गए थे. हालांकि 2019 चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था. बीजेपी ने अनुपम हाजरा को पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति के युवा चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया था, इसके बाद उन्हें पहली बार साल 2020 में पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री भी बनाया गया. इस दौरान उन्हें बिहार में सह-प्रभारी भी जिम्मेदारी भी मिली. साल 2023 में भी उन्हें यही जिम्मेदारी दी गई, लेकिन पार्टी विरोधी बयानों की वजह वो बीजेपी आलाकमान के निशाने पर आ गए और अब उन पर एक्शन लिया गया है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










