
BJP नेता पूर्णेश मोदी को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राहुल गांधी पर किया था मानहानि का केस
AajTak
पूर्णेश मोदी ने पहली बार 2013 में उपचुनाव में सूरत पश्चिम सीट से जीत हासिल की थी. फिर 2017 और 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उसी सीट से दोबारा चुने गए. पिछले चुनाव में उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि का केस करने वाले पूर्णेश मोदी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली और दमन का राज्य प्रभारी नियुक्त कर दिया है. 58 साल के पूर्णेश मोदी 3 बार के विधायक हैं. वह दक्षिण गुजरात में बीजेपी के ओबीसी समुदाय का चेहरा हैं. वह पेशे से वकील हैं.
पूर्णेश मोदी ने पहली बार 2013 में उपचुनाव में सूरत पश्चिम सीट से जीत हासिल की थी. फिर 2017 और 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उसी सीट से दोबारा चुने गए. पिछले चुनाव में उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
पूर्णेश मोदी की 2019 की याचिका के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सांसद पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. हालांकि बाद राहुल गांधी को राहत मिल गई थी. पूर्णेश मोदी इस मामले के बाद देशभर में सुर्खियों में आ गए थे. अब दुष्यंत पटेल को दादरा नगर हवेली एवं दमन का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










