
BJP ज्वॉइन करने पर निदा खान को मिली रही धमकी, शादी समारोह में आने पर लगी पाबंदी!
AajTak
बरेली की रहने वाली निदा खान ने चुनाव से पहले बीजेपी ज्वॉइन कर लिया था. हाल में निदा खान एक शादी में गई थीं, जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. निदा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
सुन्नी मुसलमानों की आस्था के केंद्र अलाहजरत खानदान बहू व तीन तलाक पीड़िता निदा खान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन करने पर धमकी मिलने का आरोप लगाया. निदा का कहना है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने बीजेपी ज्वॉइन करने पर उनकी शादी समारोह में आने पर पाबंदी लगाई है.
निदा खान ने हेट स्पीच और जान से मारने की धमकी को लेकर अपने पति और सुसराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. निदा खान के मुताबिक, वह रिश्तेदारी की एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गई थीं लेकिन वहां पर एक दम से उनके ऊपर कुछ लोग हावी होने लगे.
निदा ने कहा, 'यह लोग शोर मचाते हुए उन पर दबाव बनाने लगे कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तौबा करें तभी उसे निकाह समारोह में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी.' आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले निदा खान ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थी. साथ ही पार्टी के लिए प्रचार भी किया था.
निदा ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. निदा का आरोप है कि पुलिस के जाते ही समाज के ठेकेदारों ने फिर भारतीय जनता पार्टी से तौबा करने की बात करते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया. निदा का अपने पति से तीन तलाक और दहेज का मुकदमा चल रहा है.
निदा खान ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मुस्लिम समाज से वोट मांगे थे. निदा ने आरोप लगाया ही कि इसकी खुन्नस में उसके सुसरालजन और उनके मुरीदों ने निदा पर हमला किया और हंगामा किया. निदा ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की है कि समाज के ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








