
'BJP के पास अवसरवादी लोग, हम भाजपा में नहीं होंगे शामिल', असम के CM के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार
AajTak
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. दरअसल, हिमंत ने कहा था कि शशि थरूर को वोट देने वाले जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. इस पर कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने पलटवार किया है. सोज ने कहा कि वह कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में शशि थरूर के जरिए कांग्रेस पर टिप्पणी की थी. अब इस मामले में कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने पलटवार किया है. सोज ने कहा कि भाजपा के पास बहुत से कट्टरपंथी, कायर और अवसरवादी लोग हैं. साथ ही कहा कि वह कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे.
सलमान अनीस सोज़ ने कहा कि मैं 1072 डेलीगेट्स में शामिल था. जिन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में शशि थरूर को वोट दिया था. उन्होंने कहा कि हम हार गए, लेकिन पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत हुई है. अगर बीजेपी ही एकमात्र पार्टी बची होती, तो भी मैं इसमें शामिल नहीं होता. सोज ने कहा कि इसमें बहुत सारे कट्टर, कायर और अवसरवादी हैं.
क्या कहा था हिमंत ने?
सीएम सरमा ने कहा था कि कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनावों के नतीजे वोटों की गिनती से पहले ही ज्ञात थे. और एक तरह से घोषित कर दिए गए थे. कांग्रेस में सिर्फ 1,000 लोकतांत्रिक प्रतिनिधि थे, जिन्होंने साहस दिखाकर शशि थरूर को वोट दिया था. लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.
थरूर ने भी किया था पलटवार
हिमंत के बयान के बाद शशि थरूर ने कहा था कि हिम्मत दिखाने वाले कभी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा था कि जिन लोगों में लड़ने का साहस नहीं है, वे ऐसा करने के लिए ललचा सकते हैं. दरअसल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों से पहले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सहित कई नेता भाजपा में शामिल हो गए थे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








