
BJP के ठाठ... हुड्डा का गढ़ ढहा... हरियाणा निकाय चुनाव में BJP का स्कोर 09 तो कांग्रेस 00
AajTak
हरियाणा नगर निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए 10 में से 9 महापौर सीटों पर कब्जा कर लिया है. कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह से साफ हो गई और उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. खासकर रोहतक और सोनीपत जैसे उसके पारंपरिक गढ़ों में हार से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है.
हरियाणा में नगर निकाय चुनावों (Haryana Nikay Chunav) के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए बड़ी सफलता लेकर आए हैं. हाल ही में विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी जीत हासिल करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार भी अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 10 में से 9 महापौर पदों पर कब्जा जमाया है. भाजपा को एकमात्र हार मानेसर में मेयर चुनाव में मिली, जहां भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल निर्दलीय उम्मीदवार से चुनाव हार गए. भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा के बाहर जश्न में शामिल हुए.
हरियाणा के सात नगर निगमों – गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर में 2 मार्च को मतदान हुआ था, जबकि पानीपत नगर निगम के लिए 9 मार्च को चुनाव संपन्न हुए थे. इसके अलावा 21 नगर समितियों और चार नगर परिषदों के चुनाव भी इसी दौरान हुए.
बीजेपी ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला और पानीपत में महापौर पद पर जीत दर्ज की. वहीं, मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार इंदरजीत यादव ने बाजी मारते हुए बीजेपी के प्रत्याशी सुंदर लाल को 2,293 वोटों के अंतर से हराया.
भाजपा ने हरियाणा में नौ सीटों पानीपत, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर के लिए मेयर चुनाव में जीत दर्ज की. मतगणना के अंतिम दौर में पार्टी मानेसर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव से हार गई. पार्टी को सबसे बड़ी जीत फरीदाबाद से मिली, जहां मेयर चुनाव में देश का रिकॉर्ड टूटा. यहां प्रवीण बत्रा जोशी ने 316852 वोटों का रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 287000 वोटों का रिकॉर्ड बनाया था.
यह भी पढ़ें: Haryana Nikay Chunav Results Live: कुरुक्षेत्र, करनाल से फरीदाबाद और गुरुग्राम तक बीजेपी की सुनामी, हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस पस्त
सीएम के तौर पर एक साल के कार्यकाल में नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निकाय चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया. सीएम ने कहा कि परिणामों से साफ पता चलता है कि हरियाणा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है. लोगों ने सरकार के विकास कार्यों के कारण वोट दिया है. ट्रिपल इंजन सरकार अब लोगों के समग्र उत्थान के लिए काम कर रही है और सभी वादे पूरे कर रही है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







