
किसी की गोद में एक साल का बच्चा, किसी को शादी में जाना... IndiGo फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर यात्री परेशान
AajTak
देश भर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की फ्लाइट रद्द या डिले होने के चलते मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लोगों को 10-12 घंटे बिताने पड़ रहे हैं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गोवा और बॉम्बे जाने वाले यात्रियों की भी फ्लाइट्स रद्द की गई हैं.
देश भर में भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट रद्द या फिर डिले होने के चलते मुसाफिरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इंडिगो ने शुक्रवार को ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से अपनी सभी फ्लाइट्स आधी रात तक कैंसिल कर दी हैं. दिन में भी अफरा-तफरी का माहौल है क्योंकि मंगलवार से अब तक इंडिगो की 1,000 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं. इसके साथ ही, भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कई दूसरी फ्लाइट्स में देरी हुई है.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी हंगामा देखने को मिल रहा है, जहां फ्लाइट में देरी और फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में मुसाफिरों को 10-10-12 घंटे एयरपोर्ट के अंदर बिताने पड़ रहे हैं. कल से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की काफी फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं.
इंडिगो की फ्लाइट्स में आई परेशानियों की वजह से यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया है.
यात्रियों का गुस्सा और सवाल...
अहमदाबाद में यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की वजह से उनका गुस्सा एयरलाइन कर्मियों पर फूट रहा है. सभी लोग पूछ रहे हैं कि अगर फ्लाइट में दिक्कत है, तो एयरलाइन टिकट क्यों बेच रही है. यात्रियों का कहना है कि आपको पता है, तो फिर आपको टिकट बेचकर लोगों को मुश्किल में नहीं डालना चाहिए. इंडिगो की गलती की वजह से मुसाफिरों को अपने तय शेड्यूल की जगह पर देरी से पहुंचना पड़ रहा है या फिर अपना ट्रिप कैंसिल करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: IndiGo की 550 उड़ानें रद्द, DGCA की सख्ती के बाद एयरलाइन ने मांगी माफी

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






