
'आत्मघाती कदम...', केरल CM ने कांग्रेस पर लगाया जमात-ए-इस्लामी से गठजोड़ का आरोप
AajTak
केरल सीएम ने जमात-ए-इस्लामी और हिंदुत्व संगठनों की विचारधारा को एक जैसा बताया. उन्होंने कहा कि अधिकांश मुस्लिम समाज जमात-ए-इस्लामी की विचारधारा नहीं मानती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटों के लिए अपवित्र गठजोड़ कर रही है, जिसका समर्थन ख़ुद यूडीएफ नहीं करेगी.
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी और हिंदुत्व संगठनों की सोच एक जैसी है. दोनों ही धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं और सत्ता पर धर्म का नियंत्रण चाहते हैं.
विजयन ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने वोटों के लिए जमात-ए-इस्लामी से हाथ मिलाकर “राजनीतिक आत्महत्या” की है.
एर्नाकुलम प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, केरल के ज़्यादातर मुसलमान - सुन्नी, मुजाहिद और दूसरी कम्युनिटी जमात-ए-इस्लामी को नहीं मानते हैं. फिर भी यह संगठन राज्य के मुद्दों में लगातार दखल देता है.
उन्होंने कांग्रेस और यूडीएफ पर आरोप लगाया कि वे जमात-ए-इस्लामी और बीजेपी दोनों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे केरल की शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल पर खतरा है.
पिनराई ने 2011 में वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के लॉन्च का उदाहरण दिया, जहां बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता की उपस्थिति का जिक्र किया. उन्होंने कश्मीर चुनाव में CPI(M) नेता तारिगामी को हराने के लिए कथित बीजेपी-जमात सहयोग के आरोप भी दोहराए.
सीएम विजयन ने कहा कि हिंदुत्व और राजनीतिक इस्लाम दोनों ही “धर्म-आधारित राष्ट्रवाद” फैलाते हैं - उनकी सोच मुसोलिनी और हिटलर जैसी है. उन्होंने दावा किया कि जमात-ए-इस्लामी ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुस्लिम समाज में फूट डाली. इतना ही नहीं, 2011 में जब जमात-ए-इस्लामी ने वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया शुरू की थी, तब बीजेपी नेता जेके जैन प्रोग्राम में मौजूद थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






