
'परिवार के साथ एयरपोर्ट पर पूरी रात...', Indigo संकट से यात्रियों को कैसी-कैसी परेशानियां झेलनी पड़ रही?
AajTak
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को 6 बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो का ऑन-टाइम प्रदर्शन गिरकर सिर्फ 8.5% रह गया. 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने के बाद, इंडिगो ने DGCA को बताया कि FDTL मानदंडों को लागू करने में हुई गलती के कारण यह संकट आया.
इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने से देश भर के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान हैं. एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस गुरुवार यानी 5 दिसंबर को छह प्रमुख एयरपोर्ट्स पर तेजी से गिरकर 8.5% रह गया. एयरलाइन ने 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी डिपार्चर करने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स को आधी रात तक के लिए रद्द कर दिया गया है.
इंडिगो से जुड़ा यह संकट FDTL मानदंडों के दूसरे चरण को लागू करने में गलत अनुमान और योजना की कमियों के कारण आया है. एयरलाइन ने कस्टमर्स से माफी मांगी है. इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि उसका नेटवर्क पिछले दो दिनों में काफी बाधित हुआ है. एयरलाइन ने DGCA को बताया है कि वह 8 दिसंबर से फ्लाइट्स में कटौती करेगी. इंडिगो को उम्मीद है कि स्टेबल ऑपरेशन पूरी तरह से 10 फरवरी तक ही बहाल हो पाएगा. क्रू रोस्टरिंग नियमों को पूरा करने की कोशिशों के बीच यह स्थिति बनी है, जिससे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और रायपुर एयरपोर्ट्स पर यात्री फंसे हुए हैं.
LocalCircles सर्वे के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में इंडिगो से उड़ान भरने वाले 54% यात्रियों को इसकी टाइमिंग की वजह से समस्या थी. 54% को स्टाफ के रवैये से भी समस्या का अनुभव हुआ, जबकि 45% ने बताया कि टाइमिंग और पारदर्शिता में कमी पाई. सर्वे में देश के 301 जिलों से 15 हजार से ज्यादा ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिली हैं. इन आंकड़ों के चलते कई यात्री सवाल कर रहे हैं कि क्या इंडिगो को अपनी टैगलाइन 'On time is wonderful thing' बदलने की जरूरत है.
पटना एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. बीती रात से ही इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स या तो काफी देरी से चल रही हैं या फिर उन्हें अचानक रद्द कर दिया गया है.
अमृतसर एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार रद्द होने से यात्री भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. यात्री कंपनी पर पायलट और स्टाफ की भारी कमी से जूझने का आरोप लगा रहे हैं. दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को परेशानी हुई, जहां कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं.
हनीमून के लिए देहरादून जा रहे नवविवाहित जोड़े की फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे वे परेशान हो गए. उन्होंने कहा कि बहुत शौक से टिकट कराया था, लेकिन यहां आकर पता लगा कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है. यात्री रजनी ने नाराज़गी जताई और कहा कि फ्लाइट का समय हो जाने के बाद बताया जा रहा है कि रद्द कर दी गई है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






