
'भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह...', PM मोदी और पुतिन के साझा बयान की बड़ी बातें
AajTak
रूस के राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार को भारत पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया था. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. इस दौरान पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह भारत को बिना किसी तरह की रोक-टोक के तेल की सप्लाई करना जारी रखेगा. पीएम मोदी ने भी भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह स्थिर बताया.
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया. इस संयुक्त बयान का केंद्र भारत-रूस के आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना, आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को बढ़ाना और यूक्रेन संघर्ष पर विस्तृत चर्चा रहा. दोनों नेताओं ने विजन 2030 डॉक्यूमेंट पर साइन किए, जो 2030 तक रूस-भारत के आर्थिक सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के विकास का एक व्यापक रोडमैप है. इस दस्तावेज का उद्देश्य व्यापार, सह-उत्पादन और सह-नवाचार को नई गति देना है.
बैठक के दौरान दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को दोहराया. इसके साथ ही यूरोएशियन इकोनॉमिक यूनियन (EAEU) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को आगे बढ़ाने और भारत के दवाइयों, कृषि उत्पादों और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे क्षेत्रों के निर्यात को बढ़ाने पर सहमति बनी.
इस दौरान ऊर्जा सुरक्षा को दोनों देशों की साझेदारी का मुख्य स्तंभ बताते हुए नागरिक परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग पर विशेष जोर दिया गया. राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बिना किसी रोक-टोक के तेल की सप्लाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और रूस इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और दोनों देशों में हुए आतंकवादी हमलों की जड़ों को एक ही स्रोत से जुड़ा बताते हुए वैश्विक स्तर पर सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया.
यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की शांति के पक्ष में रहने की नीति को दोहराया और संवाद के माध्यम से समाधान का समर्थन किया. इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने शांतिपूर्ण समझौते के लिए रूस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की.
इस दौरान रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई, जिनमें सैन्य सहयोग, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जहाज निर्माण शामिल हैं. ये सभी पहलें भारत के मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करती हैं. इसके अलावा जल्द ही एक श्रमिक गतिशीलता समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति की बात कही गई, जिससे कुशल और अर्ध-कुशल भारतीय कामगारों के रूस जाने की प्रक्रिया सरल होगी. अंत में, दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र, G-20, ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग और संवाद जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






