
संकरी गली में घुसा हाथी, रास्ता ने मिलने से बौखलाया, तोड़ दी पार्किंग में खड़ी कार, VIDEO
AajTak
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह जंगल से भटके तीन हाथी अचानक कॉलोनी में घुस आए. हाथियों ने गली में खड़ी एक कार को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचा दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. कुत्तों के भौंकने पर एक हाथी गली में घुस गया था.
उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र स्थित जगजीतपुर कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब जंगल से भटककर तीन हाथी अचानक आबादी वाले क्षेत्र में आ पहुंचे. सुबह का समय था और अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे. ऐसे में हाथियों का अचानक कॉलोनी में दाखिल होना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो हाथियों के अचानक प्रवेश और तोड़फोड़ की पुष्टि करता है.
कॉलोनी के आसपास जंगल का इलाका होने के कारण जंगली जानवर अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन तीन हाथियों का गली में पहुंच जाना असामान्य था. बताया गया कि हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे कॉलोनी की सड़क से गुजर रहा था, तभी कुत्ते भौंकने लगे, जिससे एक हाथी घबरा गया. घबराया हुआ हाथी दौड़ता हुआ एक संकरी गली में घुस गया. गली में खड़ी कार से हाथी की जोरदार टक्कर हुई, जिससे गाड़ी का बंपर और साइड बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई.
कार का सेंट्रल लॉक सिस्टम सक्रिय होते ही हॉर्न बजने लगा, जिससे कुछ पल के लिए स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. लेकिन हाथी ने खुद को संभालते हुए कार पर और हमला करने की बजाय गली से बाहर निकल जाना ही बेहतर समझा और शांत स्वभाव से आगे बढ़ गया. इसके बाद तीनों हाथी कॉलोनी से निकलकर जंगल की ओर लौट गए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






