
'बांग्ला बोलने वाले बांग्लादेशी तो हिंदी-उर्दू वाले...', संसद में शताब्दी राय ने उठाया भाषा का मुद्दा
AajTak
संसद के शीतकालीन सत्र में टीएमसी सांसद शताब्दी राय ने ओडिशा सरकार पर बंगाली मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाली बोलने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है और उन्हें देश से बाहर भेजने की बात कही जा रही है.
संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है. शुक्रवार को पांचवें दिन की चर्चा के दौरान शून्यकाल में संसद में हंगामा हो गया. हुआ यूं कि टीएमसी सांसद शताब्दी राय ने ओडिशा सरकार पर आरोप लगाया कि वहां बांग्ला बोलने वाले मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर उनके साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है. उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है और उन्हें 'बांग्लादेश भेजा जाए' ऐसा कहा जा रहा है. सांसद शताब्दी राय ने सवाल उठाया कि ऐसे कैसे किसी को सिर्फ बांग्ला बोलने के आधार पर बांग्लादेशी बता दिया जाएगा और उन्हें घुसपैठिया बोलकर देश से निकाला जाएगा. उन्होंने कहा- मैं पश्चिम बंगाल से हूं और गर्व के साथ बांग्ला बोलती हूं.
अगर बांग्ला बोलने से बांग्लादेश चले जाना है तो हिंदी-उर्दू बोलने वाले पाकिस्तान चले जाएं.
ओडिशा में सामने आया था 16 मजदूरों को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा बता दें कि, बीते दिनों ओडिशा में पश्चिम बंगाल के 16 प्रवासी मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर हिरासत में लिया गया था. ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला, बोरजुमला, पंडितपुर और जांगिपुर इलाकों के रहने वाले हैं. मजदूरों को केंद्रपाड़ा पुलिस ने हिरासत में लिया था. इससे पहले ओडिशा के ही जजपुर में 11 प्रवासी मजदूरों को पकड़ा गया था और उन्हें टार्चर किए जाने की खबर आई थी.
ये सभी मजदूर मुर्शिदाबाद के हैं और काफी समय से ओडिशा में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे हैं. हिरासत में लिए गए लोगों के पास अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और दूसरे सभी कागज हैं, फिर भी उन्हें हिरासत में लिया गया था ऐसा आरोप में कहा गया था.
संबित पात्रा ने जवाब दिया शताब्दी राय के इस सवाल और आरोप पर पुरी सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए जवाब दिया. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि टीएमसी सांसद ने जो आरोप लगाए वह फैक्ट पर बिल्कुल नहीं हैं और गलत हैं. ओडिशा प्राचीन काल से अंगा,बंगा और कलिंगा (अंग के, बंगाल के और कलिंग के लोग) को साथ लेकर चलने वाल रहा है और सभी के ईष्ट भगवान जगन्नाथ ही हैं और हम उन्हें बहुत मानते हैं.
टीएमसी सांसद ने जो कहा वो बहुत गलत है. हम सबका साथ-सबका विकास की भावना को लेकर चलने वाले लोग हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरीके से हिंदी-उर्दू बोलने वाले लोगों के लिए पाकिस्तान चले जाने की बात कही है वह बहुत गलत है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






