
तलाक नहीं दे रहा था पति तो करा दिया मर्डर, हाईवे पर मिली थी अधजली लाश, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
AajTak
ठाणे जिले में एक महिला ने पति के तलाक न देने पर अपने भाई और दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पति की आंशिक रूप से जली लाश 25 नवंबर को मुंबई- नासिक हाईवे के पास मिली थी. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने कबूल किया है कि उसने ही पति की हत्या की साजिश रची थी.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है. यहां एक महिला ने अपने पति को तलाक न देने के कारण उसकी हत्या की योजना बनाई और अपने भाई व दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसे मरवा भी दिया. पुलिस ने इस मामले में महिला सहित चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान कर्नाटक के बेल्लारी जिले के सिरुगुप्पा गांव निवासी टिप्पन्ना के रूप में हुई है.
25 नवंबर को मुंबई-नासिक हाईवे के पास एक आंशिक रूप से जली और सड़ी हुई लाश मिलने से पुलिस सतर्क हुई. शव की पहचान होने के बाद जांच में सामने आया कि मृतक का अपनी पत्नी हसीना मेहबूब शेख से घरेलू विवाद चल रहा था. दोनों अलग-अलग रहते थे और हसीना तलाक मांग रही थी, जिसे टिप्पन्ना ने देने से साफ इनकार कर दिया था. पुलिस के अनुसार यही इस हत्या का मुख्य कारण बना.
शाहापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश धांगे ने बताया कि हसीना ने अपने भाई 35 साल के फैयाज जाकिर हुसैन शेख और दो अन्य साथियों की मदद से हत्या की साजिश रची. 17 नवंबर को हसीना के इशारे पर फैयाज़, जो ऑटो चलाता है, अपने साथियों के साथ टिप्पन्ना को घुमाने के बहाने लेकर निकला. वे उसे शाहापुर के पास एक सुनसान, जंगल जैसे इलाके में ले गए, जहां आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की ताकि सबूत न मिल सकें, लेकिन वे उसे पूरी तरह जलाने में सफल नहीं हो पाए. इसके बाद शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया गया, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो सके.
पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद गुप्त सूत्रों, तकनीकी सर्विलांस और पूछताछ की मदद से आरोपियों की पहचान की. हसीना और उसके साथियों के खिलाफ IPC की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (सबूत नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान फैयाज़ ने स्वीकार किया कि हत्या उसकी बहन हसीना के निर्देश पर की गई थी. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कितने समय से बनाई जा रही थी और इसमें अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






