
BJP के ऑफर से खुश नहीं चिराग पासवान... पटना में धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात किए बिना दिल्ली लौटेंगे, कल बुलाई आपात बैठक
AajTak
पटना लौटते ही चिराग आज रात दिल्ली रवाना होंगे. अभी तक बीजेपी नेताओं के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है. धर्मेंद्र प्रधान आज चिराग से मिलने पटना पहुंचे हैं, ताकि एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर दूसरे दौर की बातचीत हो सके. कल दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने पहले ही चिराग से मुलाकात की थी.
NDA में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत में एक और रोड़ा अटका है. चिराग पासवान आज फिलहाल बीजेपी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे. सूत्रों के अनुसार, खगड़िया से पटना लौटते ही चिराग आज रात दिल्ली रवाना होंगे. अभी तक बीजेपी नेताओं के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है.
दूसरी ओर, धर्मेंद्र प्रधान आज चिराग से मिलने पटना पहुंचे हैं, ताकि एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर दूसरे दौर की बातचीत हो सके. कल दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने पहले ही चिराग से मुलाकात की थी.
BJP के ऑफर से संतुष्ट नहीं चिराग
सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान अभी भी बीजेपी के ऑफर से संतुष्ट नहीं हैं, और इसी कारण आज की मुलाकात संभव नहीं हो पाई. जानकारी यह भी सामने आई है कि चिराग पासवान ने गुरुवार सुबह 10 बजे पटना में पार्टी की आपातकालीन बैठक बुलाई है.
LJP आर–पार के मूड में
सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले जेडीयू की तरफ से अपने उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख तय करने से चिराग नाराज

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










