
'BJP करेगी झगड़ा, AAP करेगी काम...' दिल्ली उपचुनाव में अनोखे अंदाज में वोट मांग रहे केजरीवाल
AajTak
भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को वोट देने से कोई फायदा नहीं है. भाजपा वाले कोई काम नहीं करवाएंगे. सरकार हमारी है, तो काम भी हम ही करवाएंगे.
दिल्ली उपचुनाव में प्रचार की लड़ाई अब ज़ोर पकड़ रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर लगातार दूसरे दिन आज नारायणा गांव में अपने प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान केजरीवाल भाजपा पर अनोखे अंदाज़ में निशाना साधते आए.
नारायणा गांव की तंग गलियों से गुजरते हुए रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बातचीत भी की. इस दौरान मुख्यमंत्री AAP सरकार कर कामकाज गिनाने के अलावा, पानी की समस्या पर भी लोगों को भरोसा जताते नज़र आए. भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को वोट देने से कोई फायदा नहीं है. भाजपा वाले कोई काम नहीं करवाएंगे. सरकार हमारी है, तो काम भी हम ही करवाएंगे. अगर आप लोगों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो वे लोग लड़ाई करने के सिवाय कुछ भी नहीं करेंगे.
राजेंद्र नगर में नहीं रुकेगा कोई काम
आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर इलाके में अभी भी बहुत से काम लंबित हैं. मैं आपके सारे काम कराने की गारंटी देता हूं. पिछले सात साल में हमने दिल्ली में खूब काम किए. हमने स्कूल-अस्पताल ठीक किए और मोहल्ला क्लिनिक बनवाए. लोगों की बिजली मुफ्त कर दी और महिलाओं के लिए बसों में किराया मुक्त कर दिया. पिछले 75 सालों में इन्होंने जो गंध मचाई थी, हम उसको धीरे-धीरे ठीक कर रहे हैं. काफी चीजें ठीक हो गई हैं, अभी कई चीजें ठीक करनी बाकी हैं.
26 जून को आएंगे नतीजे

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









