
Bihar's Taregana Railway Station Protest: रेलवे स्टेशन पर आग, पुलिस पर पथराव, देखें आजतक की लाइव रिपोर्टिंग
AajTak
बिहार और उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है. युवा सड़कों पर हैं. बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी. वहीं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया. बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी. वहीं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया. वहीं, मसौढ़ी में लोगों ने सड़क पर गाड़ियों में आग लगा दी. इस दौरान, मीडिया से बदसलूकी की गई. वहीं, बिहार के तारेगना में प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, हवाई फायरिंग. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और मीडिया पर भई हमला किया. स्टेशन को तहस-नहस कर दिया गया, तोड़फोड़ की, महात्मा गांधी की तस्वीर को भी नुकसान पहुंचाया. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









