
Bihar News: स्टेज पर चढ़ते ही खुद को रोक नहीं पाया मुखिया, भोजपुरी गाने पर नर्तकियों के साथ लगाए ठुमके
ABP News
Viral Video News: वायरल वीडियो विश्वकर्मा पूजा के दिन का है. पूजा के दिन बार-बालाओं के डांस का भी कार्यक्रम रखा गया था. मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने भी इसपर आपत्ति जताई है.
दरभंगाः सुशासन की सरकार में लगातार बार-बालाओं के साथ डांस को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह (Shyam Bahadur Singh) के बाद अब एक रंगीन मिजाज के मुखिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड का है. वीडियो में रसियारी पौनी के निवर्तमान मुखिया सुदे कमती (Sude Kamti) बार-बालाओं के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अब वायरल हो गया है.
वायरल वीडियो विश्वकर्मा पूजा के दिन का है. बताया जाता है कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन था. पूजा के दिन बार-बालाओं के नाच का भी कार्यक्रम रखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद यह अब मामला सामने आया है. इसके बाद इस वीडियो की पुष्टि हुई और पता चला कि डांस करने वाला रसियारी पौनी का मुखिया सुदे कमती है. नाच के दौरान उनके साथ कई युवक भी दिख रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह डांस कर रही नर्तकियों के साथ खुद भी ठुमके लगा रहे हैं. उनके साथ युवक भी डांस कर रहे हैं. अब स्थानीय लोगों के द्वारा मुखिया और कार्यक्रम के आयोजकों पर कारवाई का मांग की जा रही है. छात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने भी इसपर आपत्ति जताई है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












