
Bihar Election LIVE: 125 यूनिट फ्री बिजली, 1 करोड़ नौकरियां, 4 नए शहरों में मेट्रो... बिहार चुनाव के लिए NDA मेनिफेस्टो में बड़े ऐलान
AajTak
Bihar Assembly Election 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव अभियान जोर पकड़ चुका है. गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने राज्य में अलग-अलग रैलियां कीं. मोदी ने RJD पर 'जंगल राज' का आरोप लगाया, जबकि राहुल गांधी ने पेपर लीक और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को मुद्दा बताया. नीतीश कुमार और अन्य नेता भी आज रैलियां करेंगे.
Bihar Assembly Election 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन तेज़ हो गया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनावी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां की. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में विपक्षी RJD पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके 'जंगल राज' के दौरान पार्टी के नेता शोरूम पर छापा मारकर गाड़ियां ले जाते थे. नालंदा और शेखपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार अब पेपर लीक और खराब हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का दूसरा नाम बन गया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:30 बजे सीवान, दोपहर 1 बजे लालगंज और दोपहर 2:30 बजे अगियांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गौराबराम, अलीनगर, केवटी, दरभंगा और मोहिउद्दीननगर में जनसभाएं करेंगे. एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान शाहपुर और विक्रम विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मनेर और दीघा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे.
बिहार चुनाव से जुड़ी खबरों और चुनावी विश्लेषण को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं - बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी ताजा और सटीक खबरें जानने के लिए AajTak के इस पेज से जुड़े रहिए. यहां पल-पल के हर बड़े अपडेट जोड़े जा रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










