
Bihar Crime: 500 रुपये के लिए बड़े भाई ने की छोटे की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ABP News
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या की है. मृतक भाई नाबालिग है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में महज 500 रुपये के लिए भाई ने नाबालिग भाई को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इधर, हत्या के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वहीं, आरोपी बड़े भाई को भी गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. आरोपी ने कही ये बातMore Related News













