
Bihar Corona Update: बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 64, 33 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज
ABP News
Corona Vaccination: पटना में दो, शेखपुरा, वेस्ट चंपारण और रोहतास में एक-एक नए केस मिले. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो बिहार में अब तक 7,16,033 मरीज ठीक हो चुके हैं.
पटनाः बिहार में रविवार को कोरोना के आठ नए केस मिले. समस्तीपुर में सबसे ज्यादा तीन नए मरीज मिले. पटना में दो, शेखपुरा, वेस्ट चंपारण और रोहतास में एक-एक नए केस मिले. इसके साथ ही बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 64 पर पहुंच गई है. रविवार को बिहार के 33 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले. रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 1,58,698 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो बिहार में अब तक 7,16,033 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार में अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 98 हजार 514 जांच की जा चुकी है. बता दें कि इसके पहले शनिवार को जो रिपोर्ट आई थी उसके अनुसार 11 नए मरीज मिले थे. वहीं हर दिन डेढ़ लाख से ऊपर लोगों की जांच की जा रही है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












