
Bihar Board Exam: स्थगित हुई 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, 15 मई तक स्कूल भी बंद
AajTak
Bihar Board 10th,12th Compartment Exam Postponed: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है. फिलहाल, इन परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.
बिहार में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. राज्य में कोरोना की नई गाइडलाइन लागू कर दी गई है. इसके साथ बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (Bihar school examination board) ने कक्षा 12वीं और 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है. फिलहाल, इन परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. बाद में इनकी तारीखों की घोषणा की जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद रखने के आदेश के तुरंत बाद कंपार्टमेंट परीक्षाओं के स्थगित करने की घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस अवधि के दौरान, राज्य में संचालित स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. बिहार कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो 12वीं और 10वीं की बोर्ड फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए, जिनके परिणाम हाल ही में घोषित किए गए थे. या फिर उन छात्रों के लिए जो छात्र अपने परीक्षा फॉर्म में गलतियों के कारण अंतिम परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, क्योंकि उनकी परीक्षा फीस स्कूलों द्वारा जमा नहीं की गई थी, उन्हें भी इन परीक्षाओं में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











