
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें अपडेट
AajTak
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 @biharboardonline.bihar.gov.in: इस वर्ष, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 01 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं. संभव है कि परीक्षा के रिजल्ट फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे.
biharboardonline.bihar.gov.in, BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Kab Aayega: बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 को खत्म हो गई हैं. उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट की डेट की घोषणा का इंतजार है. बिहार सेकेण्डरी एजुकेशन बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट की डेट की घोषणा कुछ ही समय में ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी.
कब जारी हो सकते हैं रिजल्ट हर साल, बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और सबसे पहले एग्जाम रिजल्ट जारी करता है. इस वर्ष, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 01 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं. संभव है कि परीक्षा के रिजल्ट फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे.
इतने नंबर लाने होंगे जरूरी रिजल्ट की डेट की घोषणा बोर्ड पहले ही कर देगा. उम्मीदवारों को अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक करना होगा. बिहार बोर्ड ने इस वर्ष 10 से 20 जनवरी, 2023 तक कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की हैं. परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने होंगे.
ये हैं जरूरी डेट्स बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. बीएसईबी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, कंपार्टमेंटल परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होने वाली हैं. कोई भी अन्य जानकारी और अपडेट उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









