
Bihar Board 10th Result 2025 Out LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11% छात्र पास, पहले स्थान पर 3 स्टूडेंट, इस Link पर करें चेक
AajTak
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. टॉप 10 में 123 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राओं का पास प्रतिशत ज्यादा बेहतर रहा है. छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com और www.matricbiharboard.com जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्रों की सहूलियत Aajtak.in पर भी मैट्रिक रिजल्ट स्टेटस देख सकते हैं.
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Out LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है. बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) वार्षिक बोर्ड परीक्षा का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.11% रहा है. इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 छात्र बैठे थे, इनमें से कुल 12 लाख 89 हजार 294 छात्र पास हुए हैं. टॉप 10 में 123 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राओं का पास प्रतिशत ज्यादा बेहतर रहा है.
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स इस बार तीन स्टूडेंट्स टॉप किया है. समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा ने टॉप किया है. तीनों स्टूडेंट्स ने 489 नंबर हासिल किए हैं..
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना कार्यालय के मुख्य सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम में मैट्रिक के नतीजे जारी किए गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ मौजूद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं क्लास का ओवरऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और नंबर, जेंडर वाइज पास प्रतिशत आदि की घोषणा की गई.
10वीं क्लास के छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com और www.matricbiharboard.com जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्रों की सहूलियत Aajtak.in पर भी मैट्रिक रिजल्ट स्टेटस देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, यहां मिलेगा
बता दें कि बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं. बिहार के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं-लगभग 15.85 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षाएं निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की गईं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








