
Bihar Board: अच्छे नंबर के लिए 40 हजार में 'सौदा'! सेकेंड डिवीजन आने पर छात्र ने दे दी जान, भावुक कर देगा ये सुसाइड नोट
AajTak
बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सेकेंड डिवीजन आने पर छात्र ने सुसाइड कर लिया. उसने 40 हजार रुपये एक व्यक्ति को दिए थे, जिसने अच्छे नंबर दिलाने का भरोसा दिलाया था. 27 हजार 400 रुपये लेने के बाद व्यक्ति ने सेटिंग फेल हो जाने की बात कही थी. छात्र ने सुसाइड नोट में सारी बातों का जिक्र किया है.
BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड (BSEB) में सेकेंड डिजीवन आने पर 12वीं छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था. किसी चंदन दा नाम के व्यक्ति का छात्र ने जिक्र करते हुए लिखा है कि उससे 40 हजार रुपये में अच्छे नंबर दिलवाने की बात हुई थी. 27 हजार 400 रुपये का भुगतान कर दिया था.
मगर, अच्छे नंबर नहीं आए. छात्र ने पेटीएम के जरिए चंदन को पेमेंट किया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई. चंदन की तलाश की जा रही है. बता दें कि 21 मार्च को 12वीं 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था.
जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था. लखीसराय जिले के रामचंद्रपुर गांव का रहने वाला छात्र राहुल कुमार शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जखराज की प्रोफेसर कॉलोनी में आर.डी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रो. जनार्दन सिंह के घर यहां रहकर पढ़ाई करता था. एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद उसने देखा कि उसके 226 अंक आए हैं और वह सेकेंड डिवीजन से पास हो गया है.
रिजल्ट से टेंशन में आया था राहुल
रिजल्ट देख राहुल बहुत ही ज्यादा टेंशन में आ गया था. 21 मार्च की रात को अपने कमरे में जहर खा लिया. जैसे ही इस बात की जानकारी प्रोफेसर और राहुल के परिवार को लगी तो सभी उसे लेकर शेखपुरा के एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. मगर, यहां उसकी मौत हो गई थी. अस्पताल की ओर से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी.
शेखपुरा नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों से घटना के संबंध में पूछा था. इसके बाद पुलिस की टीम को राहुल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था. सुसाइड नोट में राहुल ने आत्महत्या करने का कारण बताया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










