
Bihar: सीमेंट की बोरी में छुपाकर हो रही थी शराब की तस्करी, लाखों की अंग्रेजी दारू जब्त
AajTak
पटना में पुलिस ने अवैध शराब की 564 पेटियां पकड़ीं. जिसमें करीब 14688 अंग्रेजी शराब की बोतलें थीं. शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना मध निषेध के द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या RJ14 GE 5587 से शराब का खेप आ रही है, जिसे पटना में भेजा जाना है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.
बिहार के पटना में पुलिस ने अवैध शराब की 564 पेटियां पकड़ीं. जिसमें करीब 14688 अंग्रेजी शराब की बोतलें थीं. पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पटना आरा मुख्य मार्ग पर सरारी स्थित पावर ग्रीड के पास गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा था. जिसमें सीमेंट के बोरे में छुपाकर शराब को पटना ले जाया जा रहा था.
पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है. पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना मध निषेध के द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या RJ14 GE 5587 से शराब का खेप आ रही है, जिसे पटना में भेजा जाना है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.
स्कूल में चल रही थी शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने स्कैन किया Barcode, फिर...
अवैध अंग्रेजी शराब की 14688 बोतल पुलिस ने पकड़ी
ट्रक की जब चेकिंग की गई तो पता चला कि सीमेंट की बोरियों के अंदर बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलों को छुपाकर रखा हुआ था. पुलिस को देखते ट्रक ड्राइवर फरार हो गया.
पुलिस ने शराब तस्कर को ढूंढने में लगी

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










