
Bihar: शादी के दिन आत्महत्या की कोशिश, फिर पति का मर्डर... जानें पूरा मामला
AajTak
Bihar News: पटना में एक महिला ने अपने पति काे तकिए से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया और अपने 6 माह के मासूम बच्चे को लेकर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ गांव की जगह पटना शहर में रहना चाहती थी. जिसकी वजह से दोनोे में अक्सर झगड़ा होता था. बताया जा रहा है महिला ने शादी वाले दिन आत्महत्या की कोशिश की थी.
बिहार के पटना में एक महिला ने पति की हत्या कर दी और अपने 6 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गई. इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 2021 में पटना की रहने वाली युवती के साथ गौरीचक थाना इलाके के रहने वाले पप्पू कुमार की शादी हुई थी. शादी के दिन ही कविता ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. क्योंकि वो गांव अपने ससुराल नहीं में नहीं रहने बजाए शहर में ही रहना चाहती थी. जिसकी बाद बारात वापस लौट गई थी. लेकिन उसके परिजनों ने समाज के लोगों की मदद से इस टूटे रिश्ते को फिर से जोड़ा और बेटी को ससुराल विदा किया.
ससुराल पहुंचने के बाद वो अपने पति पर पटना शहर में रहने का दबाव बनाती रही. इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया. आरोप है कि बीती रात सोने के दौरान पप्पू कुमार को उसकी पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर कर दी हत्या और अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
जांच अधिकारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मृतक को कोई नशीला पादर्थ खिलाया गया हो. जिसके बाद उसका तकिए से मुंह दबाया गया. मृतक की पत्नी इस घटना के बाद से फरार है उसे भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










