
Bihar: बेटी की लव स्टोरी का खुलासा होने पर गुस्साए पिता ने कर दी युवक हत्या, तालाब में फेंका शव
AajTak
बिहार के मधुबनी (Bihar madhubani) में एक व्यक्ति को जब बेटी की लव स्टोरी के बारे में पता चला तो उसने बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया. यह घटना 18 मई की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के मधुबनी जिले (Bihar madhubani) में लड़की के पिता को जब उसकी लव स्टोरी का पता चला तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी के प्रेमी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव मधुबनी आकर तालाब में फेंक दिया था. तालाब में शव मिलने के दो दिन बाद उसकी पहचान हो सकी. जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के तालाब से अज्ञात शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान दो दिन बाद हुई थी. जांच में पता चला कि 18 मई को युवक की हत्या कर दी गई. डीएसपी ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम संबंधों के कारण हुई है. इस हत्याकांड में शामिल कुल सात लोगों में से मुख्य अभियुक्त सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना स्थित भटौलिया गांव के निवासी पप्पू कुमार के रूप में की गई थी. पुलिस ने बताया मृतक पिकअप चलाता था. उसका एक लड़की के साथ प्रेम संबंध हो गया था. इस बात की जानकारी लड़की के पिता को हो गई थी.
लड़की के पिता ने युवक की गाड़ी भाड़े पर ली और फुलपरास जाने के रास्ते में गाड़ी में ही रस्सी से गर्दन दबाकर युवक की हत्या कर दी. इसके बाद शव मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एक तालाब में फेंक दिया था. डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से हुई है. लड़की के पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. मृतक के पिकअप को खुटौना थाना क्षेत्र में सवा लाख में बेचा गया था. पुलिस ने इस मामले से जुड़े चार मोबाइल जब्त किए हैं, जिनको लेकर जांच की जा रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









