
Bihar: नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर हमला, देखें क्या बोले पीड़ित के पिता
AajTak
उदयपुर जैसा कांड सीतामढ़ी में सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस युवक को नूपुर शर्मा का वीडियो देखना महंगा पड़ गया. दर्ज FIR के मुताबिक सीतामढ़ी में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है. उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है,जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, वहीं घटना के दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है क्योंकि एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया गया है लेकिन जख्मी युवक ने दरभंगा में इलाज के दौरान बयान दिया है कि नूपुर शर्मा का वीडियो देखने के कारण उस पर हमला हुआ है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










