
Bihar: खेलते समय 8 साल की बच्ची को युवक ने किया अगवा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी
AajTak
बिहार के छपरा (Chhapra Bihar) जिले में एक आरोपी ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म (child rape) कर दिया. मामले सामने आने के बाद परिजन ने पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है. वहीं लोगों ने इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है.
बिहार के छपरा (Chhapra Bihar) से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक आरोपी ने पहले आठ वर्षीय बच्ची को अगवा किया और उसे खेत में ले गया. उसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म (Child rape) किया. छात्रा आरोपी से छोड़ देने की गुहार लगाती रही. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. वहीं जब पुलिस (Police) को मामले की शिकायत मिली तो केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










