
Bihar: आरा के सरकारी स्कूल में छलका 'जाम', शराबबंदी में हुई शराब पार्टी
AajTak
Bihar News: बिहार के आरा में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है. जहां पर कुछ लोग बड़े आराम से बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. साथ ही शराब पी रहे लोगों को पहचान कराई जा रही है. स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अधिकारियों से लेकर आमजन तक बड़े आराम से जाम से जाम टकरात हुए नजर आ जाते हैं. आरा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर कुछ लोग स्कूल के अंदर आराम से बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं. यह वीडियो बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, साथ यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि यह वीडियो कब का है.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चार लोगों की महफिल सजी हुई है. शराब की बोतल और चार ग्लास में शराब की पैग के साथ लोग आराम से बैठे हैं. आजतक इस वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
स्कूल में हुई शराब पार्टी के वायरल वीडियो पर बड़हरा थाना प्रभारी जयंत प्रकाश ने फोन पर बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस इस वीडियो के सत्यता की जांच के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी. आरा के सरकारी स्कूलों में शराब पीने पीने-पिलाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई स्कूलों से इस तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








