
Bigg Boss 16: नॉमिनेट होने पर इमोशनल हुए Abdu Rozik, 'छोटे भाईजान' को उदास देख रोने लगे शिव ठाकरे, फैंस की आंखें भी हुईं नम
AajTak
Bigg Boss 16: सुंबुल और गौतम को प्रियंका और अब्दू में से किसी एक को सेव करना था और एक को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना था. गौतम और सुंबुल ने अब्दू को नॉमिनेट किया. इस बात से अब्दू काफी उदास दिखे. अब्दू पहली बार शो में गुस्से में नजर आए.
बिग बॉस 16 के घर में फुल ऑन हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ बदल रहे हैं. बीते दिन नॉमिनेशन टास्क में कई घरवालों के बीच के रिश्ते टूटते दिखे. कई कंटेस्टेंट्स ने अपने दोस्तों को ही घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया. लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा शॉक तब लगा जब सब के चहेते अब्दू रोजिक का नाम भी नॉमिनेशन में आया.
अब्दू रोजिक हुए इमोशनल
अब्दू रोजिक बिग बॉस के सबसे लाडले कंटेस्टेंट हैं. अब्दू की हर किसी के साथ अच्छी ट्यूनिंग है. सभी को लगा था कि अब्दू को कोई नॉमिनेशन में नहीं डालेगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, क्योंकि ये बिग बॉस का घर है, यहां जो दिखता है, वो होता नहीं है.
सुंबुल और गौतम को प्रियंका और अब्दू में से किसी एक को सेव करना था और एक को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना था. गौतम और सुंबुल ने अब्दू को नॉमिनेट किया. इस बात से अब्दू काफी उदास दिखे. अब्दू पहली बार शो में गुस्से में नजर आए. प्रियंका पर अब्दू का गुस्सा फूट फड़ा, क्योंकि उन्होंने कहा था कि अब्दू का खुद का कोई गेम नहीं है.
अब्दू ने खोली प्रियंका की पोल
अब्दू ने मायूस होते हुए अपने दोस्त शिव ठाकरे और एमसी स्टैन को बताया कि अंकित एक बार उनके लिए रोटी बना रहे थे, लेकिन प्रियंका ने अंकित को रोटी बनाने से रोक दिया था. अब्दू के इस खुलासे के बाद शिव और एमसी स्टैन के साथ बिग बॉस लवर्स भी हैरान हो गए हैं. अब्दू की बात सुनकर उनके फैंस के भी दिल टूट गए.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











